[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर के बाहर मिला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर के बाहर मिला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

0
समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर के बाहर मिला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद रोते-बिलखते मृतका के परिजन.

Bithan News: बिथान थाना क्षेत्र के चंदौली वार्ड-14 में गुरुवार को 27 वर्षीय विवाहिता काजल कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के दरवाजे पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

2019 में हुई थी शादी, पति दूसरे राज्य में करता है मजदूरी

मृतका की शादी वर्ष 2019 में संजय मुखिया से हुई थी. परिजनों के अनुसार संजय मुखिया दूसरे राज्य में मजदूरी करता है और जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में एक सप्ताह के भीतर घर आने वाला था. बताया गया कि काजल हाल ही में अपने मायके सोहमा गांव से कुछ रुपये लेकर लौटी थी.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना के बाद घर की अलमारी खुली मिली. साथ ही गले से आभूषण गायब होने की भी चर्चा है. हालांकि पुलिस ने अब तक लूटपाट की पुष्टि नहीं की है.

परिजनों का आरोप है कि काजल की हत्या कहीं और करने के बाद शव को घर के दरवाजे पर लाकर रखा गया. मृतका के गले पर गहरे निशान भी मिले हैं. हालांकि पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से टला बड़ा हादसा, स्कूल बस से टकराया एलटी तार

घटना वाली रात मोबाइल पर बात करते देखे जाने की चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार घटना वाली रात काजल को गांव के एक सुनसान बोरिंग के पास मोबाइल पर बातचीत करते देखा गया था. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है.

एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

सूचना मिलने पर बिथान थानाध्यक्ष राज किशोर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel