[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 110cc पेट्रोल स्कूटर छोड़िए, 142km रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फैमिली के लिए है स्मार्ट चॉइस

110cc पेट्रोल स्कूटर छोड़िए, 142km रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फैमिली के लिए है स्मार्ट चॉइस

0
110cc पेट्रोल स्कूटर छोड़िए, 142km रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फैमिली के लिए है स्मार्ट चॉइस
Ampere Magnus G Max (Photo: EVFY)

अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों को सिर्फ पेट्रोल स्कूटरों का ऑप्शन नहीं माना जाता. ये अपने आप में एक फैमिली व्हीकल बन चुके हैं. Ampere Magnus G Max इसकी शानदार मिसाल है. ₹94,999 (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर आने वाला यह स्कूटर Magnus रेंज का टॉप मॉडल है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रोजमर्रा के खरीदारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. चाहे बात हो बेहतर प्रैक्टिकैलिटी की, इजी राइडिंग एक्सपीरियंस की या फिर किफायती कीमत की, Magnus G Max हर मोर्चे पर वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है. आइए इस स्कूटर के बारे में डिटेल में जानते हैं.

रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भरपूर स्टोरेज स्पेस

Magnus G Max की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है इसका 33 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज. इसमें आप हफ्ते भर का ग्रोसरी सामान, एक बैकपैक और रोजमर्रा की जरूरी चीजें आराम से रख सकते हैं. यही नहीं, इसका चौड़ा और कम्फर्टेबल फ्लोरबोर्ड एक्स्ट्रा सामान रखने के लिए भी भरपूर जगह देता है.

हर दिन के सफर के लिए लंबी रेंज

इसमें 3kWh की LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी दी गई है, जो IDC के अनुसार 142 km तक की रेंज का दावा करती है. वहीं, कंपनी का कहना है नॉर्मल यूज में Eco मोड पर इसे चलाने पर करीब 100 km तक की दूरी आराम से तय की जा सकती है. चार्जिंग की बात करें तो बैटरी को 0 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में करीब 5 घंटे 45 मिनट का समय लगता है. सबसे खास बात इसकी बैटरी लाइफ है, जिसे 2 लाख किलोमीटर तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से कम कीमत वाले EV का कमाल, बिक्री में 51% उछाल, 4 लाख यूनिट पार कर बनाया रिकॉर्ड

फैमिली के लिए परफेक्ट कम्फर्टेबल स्कूटर

इसकी वजन सिर्फ 108 kg (कर्ब वेट) है. कम वजन होने की वजह से इसे संभालना काफी आसान है. इसकी चौड़ी और लंबी सीट पर दो लोग आराम से बैठ सकते हैं. वहीं, इसका रिलैक्स्ड राइडिंग पोस्चर अलग-अलग उम्र और हाइट के राइडर्स के लिए इसे यूजर-फ्रेंडली बनाता है. इतना ही नहीं, रिवर्स मोड जैसे फीचर्स तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को निकालने और पार्क करने का काम भी बेहद आसान बना देते हैं.

सिटी कम्यूट के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में दिया गया हब-माउंटेड मोटर 2.4kW की पीक पावर जनरेट करता है. इसकी दावा की गई टॉप स्पीड 65 km/h है. कंपनी ने इसमें Eco और City जैसे दो राइड मोड दिए हैं.इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर माइलेज या ज्यादा रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस चुन सकते हैं. वहीं, 0 से 40 km/h की स्पीड सिर्फ 6.5 सेकंड में पकड़ लेने की पावर है.

110cc पेट्रोल स्कूटर का एक स्मार्ट ऑप्शन

आज के समय में पेट्रोल की कीमतें लगातार ऊपर-नीचे हो रही हैं. ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली राइड के लिए बेस्ट ऑप्शन बनते जा रहे हैं. Ampere Magnus G Max भी इसी वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसकी रनिंग कॉस्ट पेट्रोल स्कूटरों के मुकाबले काफी कम है. इसमें कई काम के फीचर्स मिलते हैं और इसकी रेंज भी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर देती है.

यह भी पढ़ें: 2026 Suzuki Burgman Street आपके लिए सही है या नहीं? जानें खरीदने और छोड़ने की 2-2 वजहें

Previous article बिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
Next article समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर के बाहर मिला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel