[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:प्रभारी एचएम बनाने में नियमों की अनदेखी!

Samastipur News:प्रभारी एचएम बनाने में नियमों की अनदेखी!

0
Samastipur News:प्रभारी एचएम बनाने में नियमों की अनदेखी!

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला का शिक्षा विभाग अपने ही विभागीय नियमों की अनदेखी कर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी एचएम बनाने के कार्य में तल्लीन है. जिला शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक विभागीय पत्रों की अपने अनुचित हितों को साध कर प्रभारी बनाने में कर रहे हैं. जिला के दर्जनों विद्यालयों में प्रभारी बनाने का दौर अनवरत चालू है. पदाधिकारी भी आंख मूंद कर प्रभारी नामित कर रहे हैं. हाल ही दलसिंहसराय नगर के बालिका उच्च विद्यालय में 31 दिसंबर को जितेंद्र कुमार ठाकुर की सेवानिवृति के बाद विद्यालय से भेजे गये पदस्थापना विवरणी में वरीयता को दरकिनार कर मधुबनी जिला से आये विशिष्ट शिक्षक को प्रभारी बना दिया गया. जबकि विभागीय नियमों के आधार पर अन्य जिला से आये किसी भी शिक्षक को योगदान की तिथि से वरीयता काउंट किये जाने का प्रावधान दिया गया है. बताते चलें कि बालिका उच्च विद्यालय दलसिंहसराय में जितेंद्र कुमार सिन्हा प्रभारी एचएम के लिए सबसे उपयुक्त वरीयता की श्रेणी में थे. वहीं उमेश कुमार 28 जून 2025 को मधुबनी जिला से स्थानांतरित होकर योगदान दिया. इस आधार पर इस जिला में इनके योगदान तिथि के आधार पर वरीयता मात्र 6 माह की हो रही थी. जबकि सचिव शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए अनुभव की न्यूतम 4 वर्ष की अनिवार्यता थी. जबकि जितेंद्र सिन्हा विशिष्ट शिक्षक के वरीयता का अनुभव 15 वर्ष से ऊपर का है. ज्ञात हो कि निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने भी इस आशय का एक पत्र जारी किया था. निदेशक ने अपने पत्रांक 392, दिनांक 7 फरवरी 2025 की कंडिका 8 में स्पष्ट करते हुए कहा है कि अंतर जिला स्थानांतरण की स्थिति में शिक्षक की वरीयता का निर्धारण नये जिला में योगदान की तिथि से होगा. इसके बावजूद डीईओ कार्यालय ने वरीयता को दरकिनार कर प्रभारी एचएम में उमेश कुमार को नामित किया. केंद्राधीक्षक में भी बदलाव करते हुए उमेश कुमार का पत्र जारी किया. डीईओ कार्यालय द्वारा विभागीय पत्रों की अपव्याख्या का यह पहला कोई मामला नहीं है. जिला में दर्जनों मामला इससे संबंधित लंबित है. इधर, विगत दिनों शहर को मोडेल इंटर विद्यालय में सहायक शिक्षक दिनेश प्रसाद को प्रभारी एचएम बनाया गया और दो दिन बाद डीईओ ने कार्यालय आदेश जारी कर कहा कि अपरिहार्य कारण से आदेश को स्थगित कर दिया. इस संबंध में डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में प्रभारी बनाये गये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel