[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा अंतराज्यीय साइबर अपराधी समेत दो गिरफ्तार

अंतराज्यीय साइबर अपराधी समेत दो गिरफ्तार

0
अंतराज्यीय साइबर अपराधी समेत दो गिरफ्तार

सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे ठगी ठगी में उपयोग किये गये कई साक्ष्यों सहित तीन मोबाइल जब्त शहर से पकड़ा गया अल्पसंख्यक समुदाय का साइबर अपराधी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. साइबर थाने की पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी कर जिले के विभिन्न हिस्सों से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास साइबर ठगी के कई साक्ष्यों के साथ तीन एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किये गये हैं. पकड़े गये साइबर अपराधियों में से एक उत्तरप्रदेश राज्य के अलीगढ़ जिले का बताया गया है. इस बाबत साइबर प्रभारी सह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय निशु मालिक ने बताया कि साइबर प्रतिबिंब पोर्टल पर दो मोबाइल नंबरों के आधार पर एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर अवर थानााध्यक्ष प्रभा कुमारी के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित की गयी. गठित टीम ने जिले के दोनों थाना क्षेत्रों में छापेमारी की, जिसमें वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव गांव स्थित एक ठिकाने से एक साइबर अपराधी को धर दबोचा गया. वहीं, बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के अंसार नगर मुहल्ले स्थित एक ठिकाने से दूसरा साइबर अपराधी पकड़ा गया. साइबर ठगों में एक वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव गांव निवासी अशोक कुमार के बेटे राज कुमार तथा दूसरे की पहचान उत्तरप्रदेश राज्य के अलीगढ़ जिले निवासी जमालुद्दीन के बेटे राहीउद्दीन के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों के पास से ठगी के कई साक्ष्यों सहित तीन एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किये गये हैं. ठगी का तरीका पकड़े गये साइबर ठगों ने पुलिस को बताया कि भोले-भाले लोगों को घनी फाइनेंस तथा फेसबुक पर विज्ञापन देकर सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी की जाती है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने बताया कि विश्वास में आने पर सर्विस शुल्क सहित विभिन्न चार्ज के नाम पर आसानी से लोगों को चुना लगाया जाता है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से एक अलीगढ़ का है, जिसकी आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है. फिलहाल, दोनों गिरफ्तार साइबर अपराधियों के विरुद्ध साइबर थाने में आइटी एक्ट की धारा 12/26 समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के लिए चुनौती बता दें कि ऐसे साइबर अपराध में वारिसलीगंज इलाके के अपराधी जिले ही नहीं, बल्कि राज्य में भी अव्वल माने जाते हैं. कहा जा सकता है कि झारखंड के जामताड़ा को भी पीछे छोड़ रखा है. लेकिन, इस साइबर अपराध की दुनिया में दूसरे राज्यों के लोग नवादा नगर क्षेत्र में रहकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. यह पुलिस के लिए एक चुनौती मानी जा रही है कि आखिर नवादा जिले के साइबर अपराध दूसरे प्रदेशों तक पैर पसार रहे हैं, वह भी अल्पसंख्यक समुदाय तक. ऐसे नेटवर्क को खंगालना साइबर पुलिस के लिए आसान नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel