Bihar/Samastipur News:पूसा डाकघर बनेगा नेक्स्ट जेन डाकघर : डाक अधीक्षक

पूसा उप डाकघर को जल्द ही नेक्स्ट जेन डाकघर में बदला जायेगा. जहां युवाओं के लिए आधुनिक सुविधा मिलेगी. इसमें क्यू आर कोड, वाईफाई जैसे सुविधा शामिल हैं. यह बातें डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्रा ने प्रधान डाकघर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | January 19, 2026 7:09 PM

Bihar/Samastipur News:समस्तीपुर : पूसा उप डाकघर को जल्द ही नेक्स्ट जेन डाकघर में बदला जायेगा. जहां युवाओं के लिए आधुनिक सुविधा मिलेगी. इसमें क्यू आर कोड, वाईफाई जैसे सुविधा शामिल हैं. यह बातें डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्रा ने प्रधान डाकघर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि पहली फरवरी से डाकियों की व्यवस्था पेपर लैस होगी. इससे डाकिया अन्य एजेंसी के तर्ज पर ऑनलाइन डिलीवरी कर सकेंगे. अभी 52% डाकियों को इस सुविधा से आच्छादित किया गया. 21 जनवरी से पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के लिए महा ड्राइव आयोजित किया जायेगा. 20 जनवरी को कर्पूरी सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें पोस्ट मास्टर जनरल भाग लेंगे. उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में 12 लाख नये खाता खोलकर डाक प्रमंडल ने पहला स्थान प्राप्त किया है. महाड्राइव में भी कोशिश है कि देश भर में पहला स्थान प्राप्त हो. मौके पर डाक कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है