करंट की चपेट में आने से एक की मौत
मोरवा. प्रखंड क्षेत्र की चकसिकंदर पंचायत में सोमवार की संध्या को भीषण हादसा हो गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 8, 2024 11:15 PM
मोरवा. प्रखंड क्षेत्र की चकसिकंदर पंचायत में सोमवार की संध्या को भीषण हादसा हो गया. बताया जाता है कि वार्ड 6 में बिजली का पोल और ट्रांसफाॅर्मर लगाने के क्रम में तीन बिजली कर्मी हाई टेंशन बिजली की तार की चपेट में आ गया. जिसके कारण एक की मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बारे में जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया ब्रजेश प्रसाद राय ने बताया कि बिजली के पोल लगाने का काम चल रहा था. लाइन काटने की हिदायत कर्मियों को दी गई थी लेकिन पोल लगाने के क्रम में ही अचानक बिजली चालू कर दिया गया. पोल पर चढ़ा तीनों कर्मी झुलसने लगे. दो ऊपर से गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि एक कर्मी बिजली के पोल पर ही लटक रहा. घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ मौके पर जुट गई. फिलहाल मृतक का पता ठिकाना नहीं चल सका का है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 7:39 PM
July 6, 2026 6:55 PM
July 6, 2026 6:12 PM
July 6, 2026 4:47 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 5:21 PM
July 6, 2026 12:02 PM
July 6, 2026 12:04 PM
July 6, 2026 10:31 AM
