samastipur news: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी लौह पुरुष की जयंती

प्रखंड क्षेत्र के आरबीएस कॉलेज,प्लस टू हाई अंदौर व डुमैनी में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई.

By PREM KUMAR | October 31, 2025 10:49 PM

samastipur news:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड क्षेत्र के आरबीएस कॉलेज,प्लस टू हाई अंदौर व डुमैनी में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई.इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने लौह पुरुष को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता को स्थापित करके ही देश में विकास की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है.सरदार पटेल का पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता को समर्पित रहा है. इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अशरफ अली, एचएम संजय कुमार, डॉ. शिवली रहमानी, डॉ. सुनील कुमार, प्रो.रवि प्रकाश, प्रो.ब्रजेश कुमार,डॉ.संजय कुमार सुमन, डॉ. अरुण कुमार पंकज, मुन्ना सिंह, अजय कुमार, खुशबू कुमारी,आंचल कुमारी, स्मिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुष्मिता कुमारी,अंशु कुमारी, शिवानी प्रिया, गंगा कुमारी, नंदनी कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है