Samastipur News:अभियंता ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य पर लगायी रोक

नगर परिषद स्थित रामपुर जलालपुर चक देवी पोखर के सीढ़ी निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य 1 करोड़ 54 लाख की लागत से हो रहा है.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | September 16, 2025 7:12 PM

Samastipur News:दलसिंहसराय : नगर परिषद स्थित रामपुर जलालपुर चक देवी पोखर के सीढ़ी निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य 1 करोड़ 54 लाख की लागत से हो रहा है. अनियमितता को ले नप उपसभापति सुजाता चौधरी ने पत्र लिख कर शिकायत की थी. जिसके आलोक में कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद व सहायक अभियंता पोखर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इसमें ग्रामीणों ने सही सामग्री का उपयोग नहीं करने, कम मसाला से जोड़ने के कारण दीवार ढहने, चाहरदीवारी व सीढी निर्माण में पिलर की गहराई कम रहने की शिकायत की. अधिकारियों ने तत्काल काम पर रोक लगा दिया. संबंधित ठेकेदार व नप अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आदेश दिया. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, कनीय अभियंता विकास सारथी आदि मौजूद थे. बताते चलें कि बीते 9 जून को नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने नप क्षेत्र के रामपुर जलालपुर में नगर परिषद द्वारा 9 करोड़ की लागत से पांच पोखरों के सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास किया था. जिसमें दैता पोखर वार्ड 22, खैरवन पोखर वार्ड 22, चकदेवी पोखर वार्ड 18, पठान टोला पोखर वार्ड 17, थाना पोखर वार्ड 12 के उड़ाही, सौन्दर्यीकरण, पक्का सीढ़ी निर्माण, पाथ-वे निर्माण कार्य का शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है