[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:शिक्षा में नवाचार से बेहतर विकास : डीपीओ

Samastipur News:शिक्षा में नवाचार से बेहतर विकास : डीपीओ

0
Samastipur News:शिक्षा में नवाचार से बेहतर विकास : डीपीओ

Samastipur News: समस्तीपुर : मध्य विद्यालय धुरलख और क्षमतालय फाउंडेशन के तत्वावधान में लर्निंग फेस्टिवल का समापन सह शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया. उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन ने किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीनाथ ठाकुर ने कहा कि यह विद्यालय अनेक नवाचारों के द्वारा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को सरल एवं जीवंत बनाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहा है. शिक्षा में नवाचार से स्कूली वातावरण में बेहतर समग्र विकास हो सकता है. शिक्षकों के रूप में, हमारा लक्ष्य छात्रों को शिक्षित करना है. शिक्षित छात्र अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा पायेंगे. डीपीओ एसएसए ने कहा कि शिक्षा में नवाचार समस्याओं की पहचान करने, दूसरों को देखकर और उनसे सीखकर, इन समस्याओं के समाधान के लिए नए तरीके विकसित करने तथा जब ये प्रयोग अपेक्षित परिणाम न दें तो उन पर पुनः प्रयोग करने से आता है. डीपीओ ने विद्यालय और क्षमतालय फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया. उनके द्वारा लर्निंग फेस्टिवल के विभिन्न स्टूडियो विज्ञान, बोर्ड गेम, पेंटिंग, नाटक, स्टोरी एवं लिट्रेचर एवं किचन गार्डन का भ्रमण कर सकारात्मक फीडबैक दिया गया. इस विद्यालय की शिक्षिका संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी, जयंती कुमारी एवं फरहत नाज जो अब स्थानांतरित होकर एवं प्रमोशन पाकर विभिन्न प्राथमिक विद्यालय में हेड टीचर के रूप में पदस्थापित हुए हैं उन्हें पाग-चादर आदि से सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन उउमा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजनी कुमारी और मंच संचालन अनिल कुमार पाण्डेय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel