[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

0
बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
Bihar Sarkari Naukri 2025 स्पोर्ट्स ट्रेनर की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के कई खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अगर आप खेल से जुड़े हैं और ट्रेनिंग का अनुभव या पढ़ाई है तो यह आपके लिए शानदार मौका है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 379 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अच्छी बात यह है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी (Bihar Sarkari Naukri) के लिए आवेदन कर सकें.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. उम्मीदवार अब 11 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो उम्मीदवार फाइनल फॉर्म भरना चाहते हैं, उनके लिए आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2025 रखी गई है. मतलब आपके पास अभी अच्छा खासा समय है, इसलिए बिना देर किए जल्दी से आवेदन पूरा कर लें.

Bihar Sarkari Naukri 2025: स्पोर्ट्स ट्रेनर के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउजर खोलें और BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिख रहे Sports Trainer Recruitment 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको Apply Online का विकल्प दिखेगा. उस पर क्लिक करें.
  • सबसे पहले अपना Registration पूरा करें. इसके लिए नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें.
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन करें और Application Form को ध्यान से भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट सही फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • अब ऑनलाइन मोड से अपनी Application Fee जमा करें.
  • फॉर्म को एक बार फिर से चेक करें और Submit कर दें.

BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

Sport Trainer Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

स्पोर्ट्स ट्रेनर की इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. साथ ही स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए पात्र माने जाएंगे. अगर आप किसी खेल से जुड़े हैं और कोचिंग या ट्रेनिंग की पढ़ाई कर चुके हैं तो यह नौकरी आपके लिए सही विकल्प हो सकती है. इसके अलावा आपकी उम्र 21 साल से कम नहीं और 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

BSSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये होगी. इसके अलावा सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 50000 से ज्यादा

Previous article Samastipur News:शिक्षा में नवाचार से बेहतर विकास : डीपीओ
Next article जीत के बाद मंदिर में विधायक ने की पूजा अर्चना
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel