Samastipur News:विधानसभा चुनाव को लेकर स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रेल प्रशासन की सुरक्षा एजेंसी आरपीएफ व जीआरपी की ओर से विभिन्न रेल खंड में चलने वाली ट्रेनों की पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | November 3, 2025 5:34 PM

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रेल प्रशासन की सुरक्षा एजेंसी आरपीएफ व जीआरपी की ओर से विभिन्न रेल खंड में चलने वाली ट्रेनों की पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. इन रेलखंड में चलने वाली ट्रेनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है. विधानसभा चुनाव को लेकर अन्य स्टेशन होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में सघन जांच की जा रही है. समस्तीपुर स्टेशन पर सोमवार को रेल पुलिस थाना अध्यक्ष बी. आलोक के नेतृत्व में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया व विभिन्न ट्रेन में शराब बरामदगी व संदिग्ध सामानों के बरामदगी के लिए सघन जांच अभियान चलाया गया. साथ ही यात्रियों के सामान व पार्सल की भी जांच की गई. जंक्शन होकर प्रतिदिन आधे 100 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें चलती है. जंक्शन पर लंबी दूरी के बीच चल रही ट्रेनों की नियमित रूप से जांच हो रही है. चेकिंग के दौरान संदिग्ध यात्रियों के दिखने पर उनके सामानों की भी तलाशी ली जा रही है. इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि अधिक से अधिक सीजर हो इसपर कार्रवाई हो रही है. ट्रेनों में भी एस्कॉर्ट के लिए जवान दे दिये गये हैं. यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि कोई संदिग्ध वस्तु या किसी व्यक्ति के रहने पर उसकी सूचना तुरंत जीआरपी व आरपीएफ को दें. इससे समय रहते पुलिस अपनी कार्रवाई कर सकेगी. विधानसभा चुनाव को लेकर यह अंदेशा है कि कहीं चुनाव को लेकर रेल मार्ग से बिहार में प्रतिबंधित विदेशी शराब की तस्करी तो नहीं की जा रही है इसको लेकर इस रेलखंड में चौकसी बढ़ा दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है