Samastipur News:समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण का हुआ समापन

प्रखंड संसाधन केंद्र सकरपुरा में जारी तीन दिवसीय समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण का समापन किया गया.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | September 19, 2025 7:10 PM

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र सकरपुरा में जारी तीन दिवसीय समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण का समापन किया गया. इस प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षक नितराम व प्रकाश वर्मा ने उपस्थित प्रशिक्षु शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ पढाने के सरल तरीके बताये. इसमें दिव्यांग बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके एवं दिव्यांग बच्चों को शिक्षा विभाग से मिलने वाली सरकारी सुविधा की जानकारी देते हुए अपने-अपने विद्यालय के इसका लाभ दिलवाने में सहयोग करने की अपील की गई. मौके पर प्रशिक्षक नितराम, वर्मा प्रकाश, प्रशिक्षु शिक्षक अजीत कुमार राय, नरेश नरेश कुमार यादव, नवीन कुमार न्यू, गिरीश चंद्र शर्मा, रुचि यादव, वैशाली चौधरी, अंजना कुमारी, पूजा कुमारी, ज्योत्सना तिवारी, निशा यादव, अर्जुन प्रसाद, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है