मौत को आमंत्रण दे रहा बिजली का झूलता तार

प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बिजली ट्रांसफाॅर्मर से जोड़ा गया बिजली तार जमीन से महज दो फुट की ऊंचाई पर कई महीनों से झूल रहा है. इस 440 वॉल्ट तार से आये दिनों बच्चे झूला झूलते नजर आते रहते हैं.

By Prabhat Khabar News Desk | June 5, 2024 11:32 PM

वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बिजली ट्रांसफाॅर्मर से जोड़ा गया बिजली तार जमीन से महज दो फुट की ऊंचाई पर कई महीनों से झूल रहा है. इस 440 वॉल्ट तार से आये दिनों बच्चे झूला झूलते नजर आते रहते हैं. बगल के एफसीआई व एसएफसी गोदाम में पहुंचे ट्रककर्मी इस पर अपना कपड़ा भी सुखाते नजर आये हैं. बताया जाता है कि यह दृश्य करीब पिछले छह महीनों से यथावत बनी हुई है. इस पर विभाग की शायद नजर पड़ी भी है या इसे नजर अंदाज किया जा रहा है यह तो विभाग ही जाने. बता दें कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के सरकारी आवास व सरकारी स्टेट बोरिंग के ठीक बगल में एक बिजली ट्रांसफार्मर खड़ी है. यहां से पहली बिजली के खम्भे व दूसरे खम्भे के बीच मे 440 वॉल्ट का थ्री फेज कवर वायर लगी हुई है. इस तार से कई सरकारी कार्यालयों में बिजली सप्लाई की जा रही है. तार जहां जमीन से कुछ ही फासले पर जहां लटक रहा है वहीं फिलहाल प्रखण्ड कार्यालय होकर केवाइपी सेंटर, गोही पंचायत सरकार भवन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व ई किसान भवन जाने का मुख्य सड़क है. इस झूलते तार में अगर कहीं भी फाइबर कवर निकल जाता है इसके संपर्क में कोई व्यक्ति आता है तो जान जा सकती है. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता विद्युत प्रशाखा वारिसनगर से संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु सफलता नहीं मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है