कुशल युवा कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर
हरपुर एलौथ में एमकेसीएल के द्वारा बिहार सरकार के सात निश्चय के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत कुशल युवा कार्यक्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 13, 2024 12:41 AM
समस्तीपुर : हरपुर एलौथ में एमकेसीएल के द्वारा बिहार सरकार के सात निश्चय के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत कुशल युवा कार्यक्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. अध्यक्षता एमकेसीएल के हनुमंत पवार ने की. एमकेसीएल के आरएम गणेश धुगे ने कहा कि बिहार सरकार का यह बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. वर्ष 2016 से लगातार जारी है, लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में इस योजना का लाभ आमलोगों तक सही रूप में नहीं पहुंच रहा है. सभी संचालकों को अपने केन्द्र के पोषक क्षेत्र में सभी लक्ष्य समूहों के अभिभावकों से मिलकर उन्हें इसके प्रति जागरूक करने को कहा गया. मौके पर क्षमा कुमारी, रंजीत कुमार व सभी केन्द्र संचालक मौजूद थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 7:39 PM
July 6, 2026 6:55 PM
July 6, 2026 6:12 PM
July 6, 2026 4:47 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 5:21 PM
July 6, 2026 12:02 PM
July 6, 2026 12:04 PM
July 6, 2026 10:31 AM
