डीएम ने किया ईआरडीसी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने एजेंसी से माह के अंत तक ईआरडीसी (इमरजेंसी डिजास्टर रिस्पॉन्स सेंटर) आपातकालीन आपदा केंद्र का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया.

By Prabhat Khabar News Desk | June 10, 2024 11:34 PM

उजियारपुर : प्रखंड के रायपुर गांव में सोमवार को जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने ईआरडीसी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एजेंसी से माह के अंत तक ईआरडीसी (इमरजेंसी डिजास्टर रिस्पॉन्स सेंटर) आपातकालीन आपदा केंद्र का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने मौके पर कार्यरत कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि भवन के आसपास छायादार पेड़ भी लगायें. डीएम ने निरीक्षण के दौरान समीप में निर्माणाधीन थाना भवन, अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास व विद्यालय का भवन को भी देखा. बताते चलें कि ईआरडीसी के निर्माण के बाद एसडीआरफ की टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी. जिसे पानी में डूबने के अलावा ट्रेन या यात्री बस में किसी भी अनहोनी के साथ भूकंप जैसी आपदाओं में क्विक रिस्पॉस लेकर लोगों की जान बचाने का काम करेगी. निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित सीओ आकाश कुमार से भूमिहीनों का वासगीत पर्चा के बारे में भी जानकारी ली. मौके पर बीडीओ डॉ बीएन सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है