Samastipur News:जिलाधिकारी ने धान खरीद केंद्रों व सीएमआर गोदामों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिये विभिन्न खरीद केंद्रों और सीएमआर (कस्टम माइल्ड राइस) गोदामों का गहन निरीक्षण किया.

By GIRIJA NANDAN SHARMA | January 3, 2026 7:09 PM

Samastipur News:समस्तीपुर: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिले में चल रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिये विभिन्न खरीद केंद्रों और सीएमआर (कस्टम माइल्ड राइस) गोदामों का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान की आवक, भंडारण क्षमता और मिलिंग की प्रक्रिया की समीक्षा की.निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिये.ससमय भुगतान का निर्देश दिया. कहा कि किसानों से धान खरीद के 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण सुनिश्चित करें.डीएम ने गुणवत्ता मानक का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया. कहा कि अधिप्राप्ति केंद्रों पर नमी की जांच कड़ाई से की जाए और सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही धान लिया जाये.भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया. सीएमआर गोदामों में चावल के सुरक्षित भंडारण और वहां से उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने को हा ताकि केंद्रों पर जगह की कमी नहीं हो. केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था रखने को कहा.

– मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता (अधिप्राप्ति) तथा जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम) मुख्य रूप से उपस्थित रहे. जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि मिलिंग के पश्चात चावल की आपूर्ति में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक वास्तविक किसान को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले और अधिप्राप्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है