[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर बीडीओ के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च

बीडीओ के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च

0
बीडीओ के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च

ताजपुर : प्रखंड परिसर में कथित रूप से थूक फेंकने पर बीडीओ गौरव कुमार द्वारा पीड़ित नाबालिग लड़के से झाड़ू से साफ कराने, पानी से धुलवाने, पैर पकड़ कर माफी मांग लेने के बावजूद पुलिस के हवाले किये जाने के खिलाफ शनिवार को भाकपा माले के झंडे- बैनर तले अस्पताल चौक से विरोध मार्च निकाला गया. इसमें विरोध मार्च में शामिल भाकपा माले कार्यकर्ता बाजार भ्रमण के बाद पुनः अस्पताल चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गये. अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. सभा को ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, राजदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, मो. कयूम, मो. चांदबाबू, राॅकी खान, सुरेश कुमार, मो. हुसैन आदि ने संबोधित किया. प्रखंड सचिव श्री सिंह ने कहा कि माले की 11 सदस्यीय जांच टीम ने थूक फेंकने की जगह का स्थल निरिक्षण, कर्मी एवं उपस्थित लोगों से मिलकर जांच की. उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़के द्वारा प्रखंड कार्यालय के बाहर सड़क किनारे कथित रूप थूक फेंका गया. बीडीओ ने जेल भेजने की कथित रूप से धमकी देकर पहले झारू देकर थूक को साफ करवाया फिर पानी से धुलवाया, लड़के से उठक-बैठक करवायी गयी. पैर पकड़ कर माफी मंगवायी गयी. बावजूद पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस घटना से पीड़ित अपमानित महसूस कर रहा है. उन्होंने दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel