[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर शराबबंदी से समाज के प्रत्येक वर्ग में आयी खुशहाली : मंत्री

शराबबंदी से समाज के प्रत्येक वर्ग में आयी खुशहाली : मंत्री

0
शराबबंदी से समाज के प्रत्येक वर्ग में आयी खुशहाली : मंत्री

विशेष कर महिलाओं का हुआ सम्मान, सड़क दुर्घटना में आयी कमी गंभीर बीमारियों से लोगों को मिला निजात प्रतिनिधि, बोचहां बिहार में शराबबंदी का व्यापक असर पड़ा है. सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है. शराबबंदी से समाज के प्रत्येक वर्ग में खशहाली आयी है़ महिलाओं काे सम्मान मिला है़ सड़क दुर्घटना में आई काफी कमी, गरीबों को गंभीर बीमारी से निजात मिलने से समाज में चौतरफा खुशहाली आयी है. ये बातें शनिवार को बिहार सरकार के उत्पाद, मद्य निषेध व निबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए पारसनाथ मध्य विद्यालय बोचहां में कहीं. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को एक नयी दिशा दी है. गांव-गांव में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा पहुंच गयी है. कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद जदयू नेता व कार्यकर्ताओं ने बुके व शॉल देकर सम्मानित किया. उसके बाद जीविका दीदियों ने मंत्री के सामने जीविका के माध्यम से जीवन में हुए बदलाव की कहानी सुनायी. इसमें रामपुर जयपाल की मुन्नी देवी व मैदापुर पंचायत की चन्द्रमुखी देवी ने अपने बदलाव की कहानी बतायी. वहीं मंत्री ने दर्जनों स्वयं सहायता समूहों के लिए डेढ़ करोड़ के ऋण का वितरण किया. मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राम एकबाल सिंह, विनोद सिंह, श्यामसुंदर पटेल के साथ ही जिले के तालीमी मरकज व टोला सेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel