मांगों को लेकर भाकपा माले ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
भाकपा के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड सचिव रामप्रीत पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया
By Prabhat Khabar News Desk |
July 30, 2024 11:31 PM
ताजपुर : भाकपा के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड सचिव रामप्रीत पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इस दौरान गिरती कानून व्यवस्था, योजनाओं में गड़बड़ी आदि को लेकर नारे लगाये जा रहे थे. ताजपुर गांधी चौक से जुलूस निकाल कर प्रखंड कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए बीडीओ एवं सीओ को मांग पत्र सौंपा. मौके पर रामवृक्ष राय की अध्यक्षता में सभा की गयी. इसे रामप्रीत पासवान, संजय कुमार, शंकर राय, विगन राम, मो. अलाउद्दीन, गीता देवी, विंदेश्वर राय, नंदकिशोर पासवान, रामबहादुर पासवान, पप्पू सिंह, राजेश कुमार आदि ने संबोधित किया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 7:39 PM
July 6, 2026 6:55 PM
July 6, 2026 6:12 PM
July 6, 2026 4:47 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 5:21 PM
July 6, 2026 12:02 PM
July 6, 2026 12:04 PM
July 6, 2026 10:31 AM
