Samastipur News:वाटरप्रूफ पंडाल से लैस होगा ईवीएम कमीशनिंग स्थल

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है.

By GIRIJA NANDAN SHARMA | October 28, 2025 6:35 PM

Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि 30 और 31 अक्टूबर को संभावित वर्षा को देखते हुए सभी स्थलाधिकारियों को पूर्व से ही समुचित तैयारी करनी होगी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ईवीएम कमीशनिंग, मतदान कार्मिक प्रशिक्षण एवं डाक मतपत्र मतदान अभ्यास के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आये, इसके लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था की जाये. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जहां भी आवश्यकता हो, वहां वाटरप्रूफ पंडालों की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें, ताकि वर्षा की स्थिति में भी निर्वाचन से जुड़ी सभी गतिविधियां समय पर और सुचारू रूप से संचालित हो सके. डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के साथ करें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है