Samastipur News:वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज इंटरनेशन स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

शहर के मथुरापुर स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल के चार छात्रों ने प्रमंडलीय स्तर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कप जीत कर स्कूल व जिले का नाम रौशन किया है.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | October 19, 2025 6:32 PM

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल के चार छात्रों ने प्रमंडलीय स्तर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कप जीत कर स्कूल व जिले का नाम रौशन किया है. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस तरह के विभिन्न खेलों का आयोजन करता है. इस प्रतियोगिता के तहत अंडर 17 वर्ग छात्र आयुष, कक्षा 11वीं, आदित्य कक्षा 10वीं, सूर्य प्रताप कक्षा 10वीं और प्रिंस कक्षा 10वीं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दरभंगा और फिर मधुबनी टीम को पराजित करते हुए प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया. वहीं प्रमंडल स्तर पर ताईक्वांडो में भी छात्र यशस्वी राज सहित तीन बच्चों गोल्ड जीता है. इधर, शानदार प्रदर्शन को देखते हुए वॉलीबॉल कमेटी ने दो छात्रों आयुष और आदित्य को राज्य स्तर पर चुना गया है. राज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सह समस्तीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सूर्य शेखर प्रसाद मंडल ने चारों बच्चों को इस सुनहरी सफलता के लिए बधाई दी है. निदेशक ने कहा कि हमारा प्रयास है कि शिक्षा के साथ साथ खेल में भी बच्चों का विकास हो. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. उज्जवल सिन्हा ने चारों बच्चों एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है