Samastipur News:बीपीआरओ गये छुट्टी पर, फीकी रहेगी कर्मियों पूजा

बीमार होने के कारण बीपीआरओ संजीव कुमार लंबी छुट्टी पर चले गये हैं. दस दिन बाद भी अब तक किसी को प्रभार नहीं मिल सका है.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | September 24, 2025 5:16 PM

Samastipur News:मोरवा : बीमार होने के कारण बीपीआरओ संजीव कुमार लंबी छुट्टी पर चले गये हैं. दस दिन बाद भी अब तक किसी को प्रभार नहीं मिल सका है. इसके कारण कर्मियों की दुर्गा पूजा फीकी रहेगी. कर्मियों का कहना है कि पंचायत के 18 कार्यपालक सहायक, 3 लेखापाल व आईटी सहायक, 3 तकनीकी सहायक व 11 पंचायत सचिव का भुगतान हर महीने बीपीआरओ की अनुपस्थित विवरणी भेजने के बाद होता है. बताया जाता है कि सामान्य प्रशासनिक विभाग ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर हर हाल में संविदा कर्मियों को 25 सितंबर तक मानदेय का भुगतान करने का निर्देश दिया है. लेकिन ऐसा संभव होता नजर नहीं आ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है