Samastipur News:बिरनामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंवाद

प्रखंड के विरनामा तुला पंचायत में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | September 8, 2025 7:09 PM

Samastipur News: उजियारपुर : प्रखंड के विरनामा तुला पंचायत में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय दास ने की. संचालन मदन पांडेय ने किया. संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकांत राय ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी व बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास कार्य रफ्तार पकड़ चुकी है. इस बार फिर से बिहार की जनता सरकार बनाने की मूड बना रही है. सभी लोगों को पक्का मकान, घर-घर गैस व बिजली मिलनी शुरू हो गई है. चिकित्सा व शिक्षा सुदृढ़ होने लगी है. उपेक्षित लोगों को सम्मान मिलना चालू हो गया है. देश के गरीबों को आर्थिक मजबूती देने के साथ युवाओं व महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें स्वावलंबी व सशक्त बनाया जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस और राजद को देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी राजनीतिक दल बताते हुए कहा कि कांग्रेस वाले बिहार की तुलना बीड़ी से करके बिहार को अपमानित करते हैं. राजद के युवराज कांग्रेस के युवराज के साथ मिलकर बिहार की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं. आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता इन राजनीतिक दलों का सूपड़ा साफ करेगी. मौके पर चंदन कुमार मिश्रा, मनोज पांडेय, प्रमोद पांडेय, शैलेन्द्र राय, रामबाबू राय, दुखन राय, गंगा पोद्दार, मनोज कुमार सिंह, सरोज राय, रामाकांत राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है