Samastipur News:साइकिल-बाइक में टक्कर, दो जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-सिंघियाघाट पथ पर शनिवार को सिंघियाघाट धर्म कांटा के पास शनिवार को सड़क हादसा हुआ.

By Ankur kumar | January 24, 2026 7:20 PM

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-सिंघियाघाट पथ पर शनिवार को सिंघियाघाट धर्म कांटा के पास शनिवार को सड़क हादसा हुआ. साइकिल और बाइक के बीच हुई इस सीधी भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ पीके साह ने बताया कि घायलों की पहचान सिंघिया घाट निवासी शंभू राउत के पुत्र ऋषभ कुमार (15) और कापन निवासी लक्ष्मी महतो के पुत्र पंकज कुमार (21) के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इसमें ऋषभ की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई. घायल ऋषभ की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है. जिसे देख उसकी मां रो-रोकर बेसुध हो रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है