मजदूरी मांगने पर पीटा,प्राथमिकी
हलई थाना क्षेत्र की ररियाही पंचायत के कुमैया निवासी मोहन पंडित के द्वारा हलई थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन सौंपा गया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
May 18, 2024 2:42 PM
मोरवा : हलई थाना क्षेत्र की ररियाही पंचायत के कुमैया निवासी मोहन पंडित के द्वारा हलई थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन सौंपा गया है. इसमें मजदूरी मांगने पर पिटाई करने की बात बताई गई है. बताया जाता है कि बनबीरा पंचायत के हलई बाजार में मजदूर के द्वारा मकान बनाने के दौरान मजदूरी की गयी थी. 20 दिनों का मजदूरी बकाया था. मजदूरी मांगे जाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई. इस बावत पुलिस से गुहार लगाई गई है. थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. इसके आलोक में पुलिस छानबीन कर कार्रवाई करेगी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 7:39 PM
July 6, 2026 6:55 PM
July 6, 2026 6:12 PM
July 6, 2026 4:47 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 5:21 PM
July 6, 2026 12:02 PM
July 6, 2026 12:04 PM
July 6, 2026 10:31 AM
