Samastipur News:पौधारोपण काे ले किया गया जागरूक
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधे लगाये
Samastipur News: हसनपुर : प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधे लगाये. बताते चलें कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल जीवन हरियाली के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना करना है. शिक्षक बैद्यनाथ रजक ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता से न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि बच्चे पेड़-पौधों के महत्त्व को भी जानेंगे. वहीं बीईओ संगीता मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह मुहिम महत्त्वपूर्ण है. इसलिए हर बच्चे को इसमें भाग लेना चाहिए. मौके पर अशोक कुमार पासवान, अनिल कुमार, रविशंकर सिन्हा, रामभरोस राम, विवेक कुमार, ललिन्द्र कुमार, आनंद कुमार, अनिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, काजल कुमारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
