Samastipur News:आर्थिक रुप से सशक्त बनाने की तैयार की जा रही कार्ययोजना : अध्यक्ष

भारत जीविका महिला विकास स्वाबलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड मरांची उजागर की वार्षिक आमसभा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जीविका भवन में हुई.

By ABHAY KUMAR | September 11, 2025 6:31 PM

Samastipur News:हसनपुर : भारत जीविका महिला विकास स्वाबलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड मरांची उजागर की वार्षिक आमसभा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जीविका भवन में हुई. शुभारंभ समिति अध्यक्ष रेणु देवी व निदेशक मंडल एवं जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्ष ने कहा कि संकुल संघ से जुड़े छः पंचायतों के 906 स्वयं सहायता समूह के सभी सदस्यों को एवं 53 ग्राम संगठनों को वित्त पोषित करते हुए परियोजना से छूटे ग्रामीण परिवारों को समूह से जोड़ कर आगे बढ़ने एवं आर्थिक रूप से सशक्त कर कर्ज से मुक्त करने का बेहतर प्रयास करते हुए सभी को लेकर अगले साल तक की विस्तृत रूप से कार्य योजना तैयार की गई है. ताकि ससमय परियोजना से संबंधित कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर लागू किया जा सके. सचिव संगीता देवी ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन, कार्य योजना को प्रस्तुत किया. कोषाध्यक्ष शशिमाला देवी ने वार्षिक अंकेक्षण, आय-व्यय, आगामी बजट को प्रस्तुत किया. बीपीएम अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि जीविका द्वारा विशेष रूप से महिलाओं के विकास में सराहनीय योगदान रहा है. मौके पर जीविका के प्रतिनिधि सतीश कुमार गुप्ता, सोनी कुमारी, सुधा कुमारी, ममता रंजना, आजीविका विशेषज्ञ राहुल कुमार एवं सोनी कुमारी, मौसम कुमारी, सोनी देवी, उमेश साहू, धर्मेंद्र महतो, राजेश सुमन ,शम्भू मुखिया, पंकज आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है