Samastipur News:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दलसिंहसराय में करेंगे सभा को संबोधित

उजियारपुर विधानसभा में एनडीए की पांचों पार्टियां मजबूती के साथ एकजुट है.चुनाव को लेकर घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

By GIRIJA NANDAN SHARMA | October 31, 2025 6:54 PM

Samastipur News:दलसिंहसराय : उजियारपुर विधानसभा में एनडीए की पांचों पार्टियां मजबूती के साथ एकजुट है.चुनाव को लेकर घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नित्यानंद आदि नेताओं पर विश्वास करने वाले भाजपा के लोग पूरे समर्थन और समर्पण के साथ हमारे साथ हैं,उक्त बातें उजियारपुर के एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी प्रशांत पंकज ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने बताया आज शनिवार को दलसिंहसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होने जा रहा है,इस दौरान शहर के बाजार समिति मैदान में उनके द्वारा आम सभा को संबोधित किया जाएगा. इसके लिए उन्होंने आम लोगों से आम सभा में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की.आम सभा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. जिसमें एनडीए के सभी कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहेंगे. प्रेस वार्ता के दौरान जदयू,बीजेपी ने नेता मौजूद थे. वहीं आम सभा स्थल का निरीक्षण कन्नौज से भाजपा के सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गीता देवी, एसडीओ किशन कुमार, एसडीपीओ विवेक शर्मा सहित अन्य के द्वारा किया गया. इधर वारिसनगर जाने के क्रम में स्थानीय डैनी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी प्रशांत पंकज को जीत का माला पहनाकर आशीर्वाद दिया.साथ ही स्वागत में पूर्व से खड़े लोगों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करने का अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है