Samastipur News:गौसपुर सरसौना में युवक ने की खुदकशी

उसकी पहचान गौसपुर सरसौना वार्ड 4 निवासी नवल किशोर साह के 23 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में बतायी गयी है.

By KRISHAN MOHAN PATHAK | September 18, 2025 6:26 PM

Samastipur News:ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना में युवक ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. उसकी पहचान गौसपुर सरसौना वार्ड 4 निवासी नवल किशोर साह के 23 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में बतायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक मंगलवार की रात खाना खाकर सोने के लिए घर के बगल में स्थित बथान में चला गया. सुबह उसके पिता बथान गये तो युवक पंखा से लटका पाया गया. परिजनों ने बताया कि घर में किसी भी प्रकार का कोई बातचीत उसके साथ नहीं हुई थी. युवक खेती के साथ पढ़ाई भी कर रहा था. घटना की सूचना थाना को दी गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा आवेदन मिलते ही जांच प्रारंभ की जायेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है