Samastipur News:एएचएस नर्सिंग कालेज में उत्साह व उमंग के साथ मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस

शहर के ताजपुर रोड में बाजाेपुर जेल चौक स्थित एएचएस नर्सिंग कालेज में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया.

By Ankur kumar | January 27, 2026 7:06 PM

Samastipur News:समस्तीपुर: शहर के ताजपुर रोड में बाजाेपुर जेल चौक स्थित एएचएस नर्सिंग कालेज में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर यहां कालेज के चेयरमैन सह पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अंजारुल हक सहारा ने छात्रा छात्राओं के साथ झंडोत्तोलन किया. उन्होंने कहा कि आज के ही दिन हमारे देश को संविधान मिला, जिससे हमें समानता, न्याय, स्वतंत्रता की शक्ति दी. आज का यह पावन दिन हमें अपने कर्तव्यों के स्मरण करता है और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है. उन्होंने छात्र छात्राओं को संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्रनिर्माण में योगदान की अपील की. एएचएस ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर कामरान हक ने छात्र छात्राओं को अनुशासन और मेहनत से जीवन में लक्ष्य काे पूरा करने की प्रेरणा दी. इसके उपरांत छात्र-छात्राओं के द्वारा कालेज परिसर में सांस्कृतिक व देशभक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसके अलावे भाषण, खेलकूद व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन एएचएस नर्सिंग कालेज के डायरेक्टर गौहर हक साहारा ने किया. उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर बीबी हसीन जहां, शकीम गुलाम, मो. समी, अधिवक्ता रवींद्र, मो शमीम, जावेद साहब, शत्रुध्न झा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.