[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सेक्टर पदाधिकारी सतत निरीक्षण कर मतदान केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों का करें अवलोकन : डीएम

सेक्टर पदाधिकारी सतत निरीक्षण कर मतदान केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों का करें अवलोकन : डीएम

0
सेक्टर पदाधिकारी सतत निरीक्षण कर मतदान केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों का करें अवलोकन : डीएम

सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

सहरसा. विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में अवगत कराया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने इस मौके पर संबोधित करते कहा कि उत्कृष्ट चुनावी प्रबंधन में सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका अत्याधिक महत्वपूर्ण होती है. सेक्टर पदाधिकारी का दायित्व निर्वाचन की घोषणा के दिन से निर्वाचन प्रक्रिया के समाप्ति तक होती है. मतदान प्रारंभ होने के न्यूनतम सात दिन पूर्व सेक्टर पदाधिकारी को विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान की जाती है. जिसके अनुसार उन्हें अपने-अपने आवंटित भौगोलिक क्षेत्रों के प्रत्येक स्थल से परिचित होना चाहिए, जिससे मतदाता बिना किसी रोक-टोक के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.

प्रशिक्षण के क्रम में निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी भौतिक रूप से मतदान केंद्रों का सतत निरीक्षण कर मतदान केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करेंगे एवं आवश्यक न्यूनतम सुविधा के संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर किसी प्रकार की कमी की स्थिति में अविलंब सूचित करेंगे. जिससे ससमय मतदान के पूर्व सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके. क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सेक्टर पदाधिकारी को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो इस संबंध में अविलंब संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे. प्रशिक्षण के दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए विधि व्यवस्था के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिया. निर्वाचन प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने एवं उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. जिले के चुनाव कार्य से संबंधित चारों विधान सभा सहरसा, महिषी, सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षा के सेक्टर पदाधिकारियों को कहा कि अपने निर्वाचन दायित्वों का निष्पादन करते यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार जन संपर्क कार्यक्रम में शामिल नहीं होना है. और रूट चार्ट के अनुसार मतपेटिका, मतदान दल को लेकर जायेंगे. मतदान समाप्ति के बाद सभी सेक्टर दंडाधिकारी अपने क्षेत्र से संबंधित मतदान दल को अपने साथ सुरक्षा घेरे में रिसीविंग सेंटर तक लाना सुनिश्चित करेंगे. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु, अपर समाहर्ता निशांत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेयांश तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel