[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology जियो ने लॉन्च किया मुफ्त एआई क्लासरूम कोर्स, मिलेगा एआई टूल्स सीखने का मौका

जियो ने लॉन्च किया मुफ्त एआई क्लासरूम कोर्स, मिलेगा एआई टूल्स सीखने का मौका

0
जियो ने लॉन्च किया मुफ्त एआई क्लासरूम कोर्स, मिलेगा एआई टूल्स सीखने का मौका
जियो एआई क्लासरूम कोर्स लॉन्च: फ्री में सीखें AI टूल्स, पाएं सर्टिफिकेट

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रिलायंस जियो ने ‘जियो एआई क्लासरूम’ नामक एक फ्री फाउंडेशन कोर्स लॉन्च किया है. यह कोर्स इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के उद्घाटन अवसर पर पेश किया गया, जो मुकेश अंबानी के ‘AI फॉर एवरीवन’ विजन को साकार करता है.

क्या है जियो एआई क्लासरूम कोर्स?

यह चार हफ्तों का ऑनलाइन फ्री कोर्स है जो एआई की मूलभूत समझ और टूल्स पर आधारित है.

कोर्स को पर्सनल कंप्यूटर, डेस्कटॉप या लैपटॉप से एक्सेस किया जा सकता है.

मोबाइल पर यह कोर्स उपलब्ध नहीं है.

जियोपीसी यूजर्स को मिलेगा विशेष लाभ

जियोपीसी से कोर्स करने वालों को जियो इंस्टीट्यूट की ओर से प्रमाणपत्र मिलेगा.

अन्य डिवाइस यूजर्स को कोर्स कंप्लीशन बैज प्रदान किया जाएगा.

जियोपीसीयूजर्स को एडवांस एआई टूल्स तक एक्सेस भी मिलेगा.

कोर्स में क्या सीखेंगे छात्र?

एआई के फंडामेंटल कॉन्सेप्ट्स

डेटा ऑर्गेनाइजशन और स्टडी मैनेजमेंट

डिजाइन, स्टोरीटेलिंग और प्रेजेंटेशन निर्माण

समस्याओं के समाधान में एआई का उपयोग

कंपनी का विजन

रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा, हम तकनीक को सशक्तिकरण का माध्यम मानते हैं. यह कोर्स स्कूली बच्चों को एआई से परिचित कराएगा और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा.

कोर्स एक्सेस कैसे करें?

कोर्स को www.jio.com/ai-classroom पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है

जियोपीसीयूजर्स होम स्क्रीन पर डेस्कटॉप शॉर्टकट के माध्यम से सीधे कोर्स तक पहुंच सकते हैं.

क्या जियो एआई क्लासरूम कोर्स मोबाइल पर किया जा सकता है?

नहीं, यह कोर्स केवल पर्सनल कंप्यूटर, डेस्कटॉप या लैपटॉप पर ही एक्सेस किया जा सकता है. मोबाइल डिवाइस पर यह कोर्स काम नहीं करेगा.

क्या सभी कोर्स करने वालों को सर्टिफिकेट मिलेगा?

केवल जियोपीसी का उपयोग कर कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को जियो इंस्टीट्यूट की ओर से प्रमाणपत्र मिलेगा. अन्य डिवाइस यूजर्स को कंप्लीशन बैज प्रदान किया जाएगा.

कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाएगा?

कोर्स में एआई के फंडामेंटल कॉन्सेप्ट्स, एआई टूल्स का उपयोग, डेटा ऑर्गेनाइज़ेशन, डिज़ाइन और प्रेजेंटेशन निर्माण, तथा समस्याओं के समाधान में एआई का व्यावहारिक उपयोग सिखाया जाएगा.

जियो का नया फोन सिर्फ ₹799 में, लोकेशन ट्रैकिंग और कॉल कंट्रोल फीचर के साथ

Previous article निष्पक्ष चुनाव पहली प्राथमिकता : बीडीओ
Next article अब 11 अक्तूबर को नहीं होगी शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel