[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा डेढ़ साल पुराने गोलीबारी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ साल पुराने गोलीबारी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

0
डेढ़ साल पुराने गोलीबारी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

दूसरे प्रखंड में छिपे थे दोनों भाई, पुलिस ने रात में दबिश देकर दबोचा

सलखुआ. थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव में दो पक्षों श्रवण यादव एवं जवाहर यादव के बीच सितंबर 24 में हुई गोलीबारी के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को सलखुआ थाना पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस टीम ने दूसरे प्रखंड से दोनों को दबोचने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार आरोपी सलखुआ थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव निवासी श्रवण यादव के पुत्र सचिन कुमार एवं दीपक कुमार बताए जा रहे हैं. दोनों भाई घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस से बचने के लिए ठिकाना बदलते रह रहे थे.

थानाध्यक्ष संजना कुमारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सौरबाजार थाना क्षेत्र के कबीलासी गांव में आरोपियों के एक रिश्तेदार के घर पर छापेमारी की. बताया जाता है कि दोनों आरोपी वहीं छिपकर रह रहे थे. पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार चौधरी तथा एएसआई फिरोज आलम शामिल थे. कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गयी थी, जिससे आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिल सका. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दो वर्ष पूर्व हुए गोलीबारी मामले में संलिप्तता के आरोप हैं. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मामले के खुलासे की उम्मीद जगी है, वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel