[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय इंक्वास सर्टिफिकेट के लिए स्टेट टीम ने किरणपुर भवानीपुर एवं कोनीपार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया मूल्यांकन

इंक्वास सर्टिफिकेट के लिए स्टेट टीम ने किरणपुर भवानीपुर एवं कोनीपार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया मूल्यांकन

0
इंक्वास सर्टिफिकेट के लिए स्टेट टीम ने किरणपुर भवानीपुर एवं कोनीपार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया मूल्यांकन

राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट दिलाये जाने की हो रही तैयारी

सूर्यगढ़ा. जिले में पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इंक्वास सर्टिफिकेट दिये जाने को लेकर मंगलवार को राज्य स्तरीय टीम ने सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत किरणपुर भवानीपुर एवं कोनीपार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का मूल्यांकन किया. किरणपुर में जमुई से आये खैरा जमुई के एमओआईसी डॉ अमित आनंद एवं सीएचओ रितेश कुमार के द्वारा तथा भवानीपुर एवं कोनीपार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मुंगेर से आई दो सदस्यीय टीम जिसमें डीसीएम निखिल राज एवं फॉर्मासिस्ट आनंद कुमार द्वारा मूल्यांकन किया गया. इस अवसर पर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता की जानकारी प्राप्त की गई. राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट दिलाये जाने के लिए राज्य स्तरीय टीम द्वारा मरीजों को मिलने वाली हर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ मरीजों के होने वाले व्यवहार की जानकारी भी आम जनों से ली गयी. टीम द्वारा बताया गया कि इसी को आधार मानकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण के लिए अंक दिया दिया जायेगा. निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यही मानक सुनिश्चित करता है कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी, सुरक्षित और रोगियों की आवश्यकता के अनुरूप है या नहीं. मूल्यांकन के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की साफ-सफाई, उपकरणों की सही स्थिति, इलाज के इलाज के तरीके सहित रोगियों के संतुष्टि का मूल्यांकन करने के साथ मानक प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच की गयी. इस अवसर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नोडल पदाधिकारी बीएचएम प्रफुल्ल कुमार ने बताया गया कि छह सौ प्रश्नों के साथ सेंटर का मूल्यांकन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत अंक मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण होगा. मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के अलावे स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

——————————————————————————————

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel