[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहरसा ओपीडी से इमरजेंसी तक, मॉडल सदर अस्पताल में शनिवार को ऐसी रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं

सहरसा ओपीडी से इमरजेंसी तक, मॉडल सदर अस्पताल में शनिवार को ऐसी रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं

0
सहरसा ओपीडी से इमरजेंसी तक, मॉडल सदर अस्पताल में शनिवार को ऐसी रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं
सांकेतिक तस्वीर

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

Saharsa Sadar Hospital OPD: सुबह होते ही मॉडल सदर अस्पताल सहरसा के ओपीडी काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगने लगती है. कोई बुजुर्ग घुटने के दर्द से परेशान होता है, तो कोई महिला अपनी स्वास्थ्य समस्या लेकर डॉक्टर से मिलने पहुंचती है. छोटे बच्चों को गोद में लिए परिजन भी इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल आते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध हैं. इसी परेशानी को दूर करने के लिए शनिवार के लिए अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों का रोस्टर जारी कर दिया है.

मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में शनिवार को सभी विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा. खास बात यह है कि गायनी विभाग में महिला मरीजों के लिए डॉ विभा कुमारी परामर्श और उपचार देंगी.

आखिर किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध?

पुरुष बाह्य विभाग में डॉ शिवम कुमार मरीजों को देखेंगे. नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम की तैनाती की गई है. वहीं शिशु रोग विभाग में डॉ प्रभात रंजन बच्चों का इलाज करेंगे.

अस्थि रोग विभाग में डॉ अनिल कुमार, शल्य विभाग में डॉ नीरज कुमार नीरव, दंत विभाग में डॉ संतोष झा और आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. एसएनसीयू में डॉ अतहर इकबाल की ड्यूटी लगाई गई है.

महिला मरीजों के लिए क्या है खास?

मॉडल सदर अस्पताल के गायनी विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं. माहवारी संबंधी समस्या, गर्भावस्था जांच और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए महिलाएं यहां परामर्श लेती हैं. शनिवार को स्त्री बाह्य विभाग में डॉ विभा कुमारी मरीजों को देखेंगी.

महिला मरीजों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सही समय पर अस्पताल पहुंचने से उन्हें अनावश्यक इंतजार और परेशानी से बचने में मदद मिलेगी.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

आपात स्थिति के लिए अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार अनुपम, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ चंदन पासवान और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रोहित कुमार इमरजेंसी कक्ष में तैनात रहेंगे.

सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ निकेश कुमार सिंह और फिजिशियन ऑन कॉल तथा आईसीयू के लिए डॉ यतींद्र नाथ झा उपलब्ध रहेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रसव पीड़ा होने पर क्या करें?

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन प्रसव गृह में भी डॉक्टरों की तैनाती की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ रंभा कुमारी और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ नेहा ड्यूटी पर रहेंगी.

इससे गर्भवती महिलाओं को किसी भी समय आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

Saharsa Sadar Hospital OPD: ओपीडी का समय और पंजीयन कब होगा?

ओपीडी में मरीजों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक देखा जाएगा. वहीं पंजीयन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. पंजीयन शुल्क मात्र दो रुपये निर्धारित किया गया है.

अगर आप शनिवार को मॉडल सदर अस्पताल जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले पंजीयन कराकर सीधे संबंधित विभाग में पहुंचें. इससे आपका समय भी बचेगा और इलाज भी आसानी से हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मोदी सरकार ने दिया 2900 करोड़ का तोहफा, जानिए कैसे खर्च होगा पैसा और क्या है 50-50 का फॉर्मूला?

27, 28, 29 जून को बिहार के इन जिलों में 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश और वज्रपात पर IMD का डबल अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel