[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा कल, सुबह दस बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य

हाजीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा कल, सुबह दस बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य

0
हाजीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा कल, सुबह दस बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य
परीक्षा केंद्र का फाइल फाेटो.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के विज्ञापन संख्या 01/2026 एवं 02/2026 के तहत बिहार पुलिस, बिहार पुलिस दूरसंचार एवं सिपाही चालक पदों की लिखित परीक्षा 28 जून (शनिवार) को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी.

परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक ही पाली में होगी. सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

जिला नियंत्रण कक्ष से होगी केंद्रों की निगरानी

जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की है. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष से सभी केंद्रों की लगातार निगरानी की जाएगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.

ये दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल वैध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा. इन दोनों दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. ऐसे सामान मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है.

कड़ी जांच के बाद ही मिलेगी प्रवेश

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग (सघन तलाशी) की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी. प्रशासन ने प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं. जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, पंखे, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने का दावा किया है. जिला पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.

इसे भी जानें. दिल्ली पुलिस की बेलसर में दबिश, दो नाबालिग किशोरियों की तलाश में मनोरा गांव में छापेमारी

Previous article बिहार की जेलों में रातों रात प्रशासनिक फेरबदल, एकसाथ 30 उपाधीक्षकों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
Next article सहरसा ओपीडी से इमरजेंसी तक, मॉडल सदर अस्पताल में शनिवार को ऐसी रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel