[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीईओ कार्यालय पर धरना

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीईओ कार्यालय पर धरना

0
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीईओ कार्यालय पर धरना
कार्यालय परिसर में धरना देते और ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ के सदस्य

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई सहरसा ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को डीईओ कार्यालय परिसर में धरना दिया. इसके बाद संघ के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष सह राज्य सचिव निरंजन कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में शिक्षकों के नियमित वेतन भुगतान, लंबित अंतर राशि, अवकाश भुगतान और एचआरए संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. संघ ने मांग की कि नियोजित शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में भुगतान किया जाए.

संघ ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना द्वारा 22 फरवरी 2023 को जारी पत्र को प्रभावी रूप से लागू करने की भी मांग की. साथ ही विशेष शिक्षक, प्रधान शिक्षक, विद्यालय अध्यापक और दूसरे जिलों से स्थानांतरित शिक्षकों की लंबित राशि जल्द भुगतान करने की मांग की गई.

इसके अलावा नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्र से आठ किलोमीटर तक कार्यरत शिक्षकों के एचआरए में सुधार, मातृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश तथा अन्य लंबित वेतन भुगतान की मांग भी उठाई गई.

जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार ने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघ आंदोलन करने पर मजबूर होगा.

धरना कार्यक्रम में अमीन अकबर, अमरेंद्र कुमार, संजय कुमार सुमन, राजीव कुमार रंजन, नूतन सिंह, प्रवीण कुमार, दिग्विजय कुमार, बौआ रजक, सुधीर कुमार, विकास कुमार, बिनोद कुमार, रवीश कुमार सिंह, रहमतुल्लाह, कैलाश मंडल, रामू रजक, सुरेंद्र कुमार और सुमन सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel