[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका दीवार तोड़ने के विरोध पर मां-बेटे की पिटाई, थाने में मामला दर्ज

दीवार तोड़ने के विरोध पर मां-बेटे की पिटाई, थाने में मामला दर्ज

0
दीवार तोड़ने के विरोध पर मां-बेटे की पिटाई, थाने में मामला दर्ज

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र स्थित पिंड़रा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घर के बीच स्थित पुराने दीवार को तोड़ने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने मां और बेटे के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. दोनों घायलों का इलाज कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है. मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.

जानकारी के अनुसार आनंदपुर थाना अंतर्गत पूर्वी कटसकरा पंचायत के पिंड़रा गांव में लंबे समय से एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार को विवाद उस समय बढ़ गया, जब घर के बीच स्थित पुराने दीवार को एक पक्ष द्वारा तोड़ा जाने लगा.

दीवार तोड़ने के विरोध पर बढ़ा विवाद

घायल महिला खैरवा देवी ने बताया कि उनके देवर और अन्य लोग जबरन पुराने दीवार को तोड़ रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गयी.

मां और बेटा हुए घायल

मारपीट की घटना में पिंड़रा गांव निवासी महेश्वर मंडल की 40 वर्षीय पत्नी खैरवा देवी और उनका 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत

घटना को लेकर घायल खैरवा देवी ने आनंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने अपने देवर नवलकिशोर मंडल, रामप्रसाद मंडल, जीरा देवी, मीना देवी समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

आनंदपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. गांव में विवाद के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel