[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, पंचायतों के सर्वांगीण विकास की बनेगी सशक्त कार्ययोजना : डीएम

सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, पंचायतों के सर्वांगीण विकास की बनेगी सशक्त कार्ययोजना : डीएम

0
सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, पंचायतों के सर्वांगीण विकास की बनेगी सशक्त कार्ययोजना : डीएम
पंचायत विकास दिवस में शामिल अधिकारी व ग्रामीण

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Panchayat Vikas Diwas: सहरसा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सत्तर कटैया प्रखंड की बरहशेर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम का निरीक्षण किया और जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए गहन विचार-विमर्श के आधार पर स्पष्ट, व्यवहारिक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना है. उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस आयोजित किया जाएगा.

पंचायतों के समग्र विकास पर दिया गया जोर

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए ग्राम सभा की नियमित बैठक, योजनाबद्ध विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों का समर्पित संचालन आवश्यक है. इससे विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील भी की.

ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई. पंचायत में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई. स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सतत विकास लक्ष्यों की चयनित थीमों पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि पंचायत स्तर पर बेहतर विकास योजनाएं तैयार की जा सकें.

‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

Panchayat Vikas Diwas: पंचायत विकास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण भी किया गया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुना. इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता केतन शुक्ला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सत्तर कटैया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने पंचायतों के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

ALSO READ: पंचायत विकास दिवस पर जीविका दीदियों ने निकाली प्रभात फेरी, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel