[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा विधानसभा में उठा मध्य विद्यालय खजुरी में मध्याह्न भोजन फेंकने का मुद्दा

विधानसभा में उठा मध्य विद्यालय खजुरी में मध्याह्न भोजन फेंकने का मुद्दा

0
विधानसभा में उठा मध्य विद्यालय खजुरी में मध्याह्न भोजन फेंकने का मुद्दा

अधिकारियों और शिक्षकों के समझाने पर भी दूसरे दिन बच्चों ने नहीं खाया मध्याह्न भोजन सौरबाजार . मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने के बाद मध्य विद्यालय खजुरी के बच्चों ने बुधवार को भोजन नहीं करने के कारण रसोइया द्वारा फेंक दिया गया. जिस मामले में जिला शिक्षा पधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है. इधर सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने भी गुरुवार को विधानसभा में बच्चों को विद्यालय में मिलने वाली मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मध्य विद्यालय खजुरी में बच्चों द्वारा खाने से मना करने पर भोजन फेंकने का जिक्र किया है. उन्होंने सरकार से इसमें सुधार लाने की मांग की है. गुरुवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर बीआपी विनय कुमार और एनजीओ के रसोई इंचार्ज गौतम कुमार द्वारा विद्यालय पहुंचकर भोजन को शुद्ध बताते हुए भोजन खाने की अपील करने के बावजूद भी बच्चों ने भोजन खाने से मना कर दिया. बच्चों का साफ तौर पर कहना था कि मध्याह्न भोजन घटिया किस्म का रहता है. इसको खाने से बीमार होने की आशंका रहती है. बच्चों के इस कथन में उनके अभिभावकों ने भी सहमति देते हुए शिक्षकों को कड़े शब्दों में कहा कि हमारे बच्चों को सिर्फ पढ़ाइए, यह भोजन मत कराइए. बच्चा घर पर ही भोजन करेगा. गुरुवार को दूसरे दिन भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभाग को बच्चों द्वारा भोजन नहीं खाने की रिपोर्ट भेजी गयी है. मामले में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा बच्चों के भोजन नहीं खाने का कारण पूछा गया है. जिसका जबाव पत्र के माध्यम से दिया जा रहा है. मामले में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार निराला ने बताया कि मध्य विद्यालय खजुरी में मध्याह्न भोजन खाने से बच्चों द्वारा मना किया जा रहा है. जिसकी जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel