[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style दरवाजे पर टंगी ये 5 चीजें बन सकती हैं आपकी गरीबी का कारण, वास्तु के अनुसार तुरंत हटाएं

दरवाजे पर टंगी ये 5 चीजें बन सकती हैं आपकी गरीबी का कारण, वास्तु के अनुसार तुरंत हटाएं

0
दरवाजे पर टंगी ये 5 चीजें बन सकती हैं आपकी गरीबी का कारण, वास्तु के अनुसार तुरंत हटाएं
दरवाजे पर टंगी ये चीजें बन सकती हैं आपकी गरीबी का कारण AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में तरह-तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. हमारे इस वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह सिर्फ एक आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि इसे ही घर में पॉजिटिव एनर्जी आने का रास्ता बताया है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें आपको घर के मुख्य दरवाजे पर कभी टांगना नहीं चाहिए. अक्सर आप इन चीजों को शुभ समझकर दरवाजे पर टांगते हैं लेकिन जब आप इन्हें समय रहते हटाते नहीं है तो घर की सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिति और मेंटल पीस पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी टांगना नहीं चाहिए.

सूखे फूल और पुरानी मालाएं

अक्सर हम पूजा के बाद फूलों की माला या फिर तोरण जैसी चीजों को मुख्य दरवाजे पर टांग देते हैं और इन्हें लंबे समय तक बदलते भी नहीं है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो शुरूआती दौर में ऐसा करना काफी शुभ होता है, लेकिन जब ये फूल सूख जाते हैं तो ये निगेटिव एनर्जी का भी सोर्स बन जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखे हुए फूल जिंदगी में ठहराव और कमजोरी की तरफ इशारा करते हैं. अगर आप इन्हें समय रहते हटाते नहीं हैं, तो इसकी वजह से पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी आने लग जाती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बिस्तर ठीक किए बिना निकल जाते हैं घर से? वास्तु शास्त्र देता है चेतावनी

टूटी या गंदी नेम प्लेट

आप जिस नेम प्लेट को घर के बाहर लगाते हैं उसे आपकी पहचान और सम्मान का सबसे बड़ा प्रतीक बताया गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर यह नेम प्लेट टूटी हुई हो, धुंधली या फिर इसमें गंदगी जमी हुई हो तो इसका काफी बुरा असर आपकी जिंदगी पर पड़ सकता है. वास्तु के अनुसार इस तरह के नेम प्लेट आपकी तरक्की और जीवन में मिलने वाले मौकों पर काफी बुरा असर डाल सकते हैं. वहीं, जब यह नेम प्लेट साफ और अच्छी कंडीशन में हो तो पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करती है.

खराब विंड चाइम या घंटी

आपने कई ऐसे घर देखे होंगे जिनके घर के मुख्य दरवाजे पर विंड चाइम या फिर घंटी टंगी हुई होती है. इन्हें अक्सर इसलिए टांगा जाता है क्योंकि इनमें से मधुर ध्वनि आती है जो घर के माहौल को शुभ बनाने का काम करते हैं. लेकिन अगर ये चीजें टूटी हुई हों या फिर इनमें से आवाज न आता हो तो, इन्हें बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता. इस तरह के विंड चाइम आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी की जगह पर रुकावट लेकर आते हैं.

यह भी पढ़ें: क्यों आपको घर में नहीं नहीं रखनी चाहिए खाली कुर्सियां? वास्तु का ऐसा रहस्य जो चौंका देगा आपको

टूटे धार्मिक चिन्ह या उल्टे चिन्ह

अक्सर हम आपके घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक, ओम या फिर अन्य तरह के धार्मिक चिन्ह बनाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हें तबतक ही शुभ माना जाता है जबतक वे सही अवस्था में हों. अगर ये किसी कारण से टूट जाएं, फीके पड़ने लगें या फिर गलत दिशा में लगे हों, तो आपको इन्हें बिना देरी किये बदल देना चाहिए.

जंग लगा ताला या खराब डोर बेल

वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे पर लगा पुराना या फिर जंग लगा हुआ ताला और खराब डोर बेल भी निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट कर सकते हैं. इस तरह की चीजें जीवन में ठहराव और आने वाले मौकों को रोक देती हैं.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article विधानसभा में उठा मध्य विद्यालय खजुरी में मध्याह्न भोजन फेंकने का मुद्दा
Next article पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे निर्माण के नये महाप्रबंधक बने आशीष बंसल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel