[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा छात्रों ने आंबेडकर छात्रावास भवन तोड़ने के खिलाफ शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

छात्रों ने आंबेडकर छात्रावास भवन तोड़ने के खिलाफ शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

0
छात्रों ने आंबेडकर छात्रावास भवन तोड़ने के खिलाफ शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

खाली जगह पर भवन बनाने की मांग सहरसा. आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने शनिवार को छात्रावास के भवन को तोड़ने के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना की शुरुआत की. धरना की अध्यक्षता पूर्व छात्र नायक संजय पासवान ने की. जबकि संचालन छात्र नेता संदीप कुमार पासवान ने किया. धरना को संबोधित करते छात्रावास के छात्रों ने कहा कि 1990 में निर्मित भवन जो काफी मजबूत स्थिति में है, बिना छात्रों को जानकारी दिये चुपके से क्षतिग्रस्त भवन बनाने की तमाम प्रक्रिया अपनायी गयी है. जो निसंदेह अवैध उगाही को जन्म देता है. मजबूत भवन को क्षतिग्रस्त भवन बनाने में मोटी रकम नोडल पदाधिकारी की संलिप्तता की ओर वक्ताओं ने इशारा किया. साथ ही इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि परिसर में खाली जमीन है. उस जमीन पर निर्माण किया जाये. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो. शासन में बैठे लोग नहीं चाहते हैं कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के गरीब बच्चे छात्रावास में रहकर पढ़ाई करें. एआईएसएफ के छात्र नेता शंकर कुमार ने कहा कि नोडल पदाधिकारी द्वारा छात्रों को डराया धमकाया जाता है. जो निस्संदेह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि नोडल पदाधिकारी के क्रियाकलाप की उच्च स्तरीय जांच हो एवं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रशासन करे. अन्यथा छात्र संगठन एआईएसएफ चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी. आंदोलन करने से मना करने एवं नहीं मानने पर मुकदमा करने की धमकी देना खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है. धरना में चंद्रदीप पासवान, सिंटू पासवान, आदर्श पासवान, सुनील राम, अनिल कुमार, हरिनंदन राम, सनोज राम सहित अन्य मौजूद थे. फोटो – सहरसा 04 – धरना पर बैठे छात्र.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel