[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया कॉलेज में इग्नू की प्रायोगिक परीक्षा का क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण

पूर्णिया कॉलेज में इग्नू की प्रायोगिक परीक्षा का क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण

0
पूर्णिया कॉलेज में इग्नू की प्रायोगिक परीक्षा का क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण

पूर्णिया. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के दिसंबर 2025 सत्र के प्रथम एवं तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा पूर्णिया कॉलेज में चल रही है जो 12 अप्रैल तक संचालित होगी. इसी क्रम में क्षेत्रीय केंद्र, सहरसा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्जा नेहाल अहमद बेग ने चल रही प्रायोगिक परीक्षाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके पाठ्यक्रम से संबंधित तथा अन्य समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया. इस अवसर पर समन्वयक डॉ. मुजाहिद हुसैन, पूर्व समन्वयक सह पूर्व डीन प्रो. गौरी कांत झा, डॉ. शब्बीर हुसैन, डॉ. ए. खान, डॉ. एचसी प्रसाद, डॉ. सूरज सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे. ———————– इग्नू के जनवरी सत्र में अब 10 अप्रैल तक नामांकन पूर्णिया. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है. यह विस्तार सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगा. इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र , पूर्णिया कॉलेज, पूर्णियाँ के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है तथा अभ्यर्थियों के लिए नामांकन से पूर्व अपार आईडी तैयार रखना अनिवार्य है. सहायक समन्वयक डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रम रोजगारोन्मुख एवं कौशल आधारित हैं, जो विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियों का संतुलन बनाए रखने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा नियमित परामर्श, समय पर सूचना एवं सहयोगात्मक मार्गदर्शन उपलब्ध कराए जाने से नामांकन की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है. उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपनी नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवसों में शिक्षार्थी सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel