[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा नीम के पेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

नीम के पेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

0
नीम के पेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

गोरगामा गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत अंतर्गत गोरगामा गांव में नीम के पेड़ को लेकर उपजे विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई जबरदस्त झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सलखुआ अस्पताल में चल रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक पक्ष के अभिषेक कुमार यादव ने आरोप लगाया कि नीम का पेड़ काटने के दौरान उनके पट्टीदार कौशल कुमार, राय यादव सहित अन्य लोग हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया. लोहे की रॉड और कुदाल से किए गए हमले में विनय कुमार, अभय कुमार और अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के कौशल कुमार ने बताया कि विवाद पेड़ नहीं बल्कि रास्ते को लेकर था. उनका आरोप है कि अभिषेक कुमार, विनय सहित अन्य लोगों ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे राय यादव, नूतन कुमारी और पूजा कुमारी बुरी तरह घायल हो गये. इस घटना में राय यादव और नूतन कुमारी के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. दोनों पक्षों ने सलखुआ थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel