Mausam Update: रोहतास में आज दिन में तेज धूप तो शाम को बदल सकता है मौसम

Bihar Mausam: रोहतास जिले के कोचस इलाके में गुरुवार को मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है. दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि शाम या रात में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज के आसार हैं.

By Ragini Sharma | May 7, 2026 1:44 PM

Bihar Mausam: रोहतास में सुबह का तापमान करीब 23 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और दोपहर तक तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है. आज अधिकतम तापमान 32°C से 35°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C से 28°C के आसपास रह सकता है.

दिनभर साफ रहेगा आसमान

जानकारीके अनुसार, दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी. हवा उत्तर-पूर्व दिशा से लगभग 5 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, जिससे गर्मी का असर कुछ हद तक कम महसूस होगा.

सुबह ज्यादा नमी, दोपहर में घटेगी नमी

सुबह के समय वातावरण में नमी करीब 78 प्रतिशत दर्ज की गई है। हालांकि दोपहर तक नमी घटकर लगभग 48 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नमी और गर्मी के कारण उमस महसूस हो सकती है.

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को दोपहर में जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. किसान और मजदूर वर्ग को भी गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है.

शाम को बदल सकता है मौसम

दिनभर तेज धूप रहने के बावजूद शाम या रात में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Also Read : पटना में बड़ा हादसा: अटल पथ सर्विस लेन के 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा राहगीर, एक घंटे बाद हुआ रेस्क्यू