[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया कोशी एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म पर छलांग लगाने में युवक की मौत, दूसरा जख्मी हालत में फरार

कोशी एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म पर छलांग लगाने में युवक की मौत, दूसरा जख्मी हालत में फरार

0
कोशी एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म पर छलांग लगाने में युवक की मौत, दूसरा जख्मी हालत में फरार

– मृतक के सहरसा जिला निवासी होने की चर्चा, शिनाख्त में जुटी है आरपीएफ —— केनगर. पूर्णिया जिले के केनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत अलीनगर हॉल्ट के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रविवार को पूर्णिया से सहरसा जा रही कोशी एक्सप्रेस से कूदने के कारण एक 26 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक भी ट्रेन से कूदकर जख्मी हो गया. वही आरपीएफ थाना प्रभारी नीतेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पायी है. पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 4:00 बजे की है. कोशी एक्सप्रेस जैसे ही अलीनगर हॉल्ट से गुजरी, ट्रेन में सवार दो युवकों ने प्लेटफॉर्म पर छलांग लगा दी. प्लेटफॉर्म पक्का कंक्रीट का होने के कारण एक युवक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आयीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गेट संख्या 3 के गेटमैन फेकू प्रसाद यादव अलीनगर टोला हॉल्ट, बनमनखी अनुमंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक के साथ एक और युवक था. उसने प्लेटफॉर्म से कुछ दूरी आगे जाकर ट्रेन से जंगल में छलांग लगायी थी. कयास है कि वह भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, लेकिन वह घायल अवस्था में ही घटनास्थल से भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मामले से संबंधित केस दर्ज कर लिया है. पुलिस को मृतक के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले हैं. जानकारी के अनुसार, मृतक सहरसा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस मोबाइल के जरिए उसके परिजनों से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिशों में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel