[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार समय पर इलाज से कई मानसिक समस्याओं का समाधान संभव, डीपीएम

समय पर इलाज से कई मानसिक समस्याओं का समाधान संभव, डीपीएम

0
समय पर इलाज से कई मानसिक समस्याओं का समाधान संभव, डीपीएम

मानसिक व बौद्धिक दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कटिहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार के तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल सभागार में मानसिक व बौद्धिक दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की लीगल सर्विसेज टू द पर्सन्स विथ मेंटली इल एंड पर्सन्स विथ इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज स्कीम-2024 के तहत संपन्न हुआ. उद्देश्य मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देना था. जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है. सीएस डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों को समाज में सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए. डीपीएम डॉ किसलय कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं एवं उपचार सुविधाओं की जानकारी दी. समय पर इलाज और परामर्श से कई मानसिक समस्याओं का समाधान संभव है. कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता धनंजय कुमार झा एवं पीएलवी पवन कुमार ने भी उपस्थित लोगों को विधिक सहायता से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी. उन्होंने मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर बनाए गए कानूनों और योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान अस्पताल कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गई कि मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के प्रति भेदभाव नहीं करें और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel