[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया यादगार बन गया वीवीआईटी में आयोजित वीवीसीपी क्वेस्ट सम्मान समारोह

यादगार बन गया वीवीआईटी में आयोजित वीवीसीपी क्वेस्ट सम्मान समारोह

0
यादगार बन गया वीवीआईटी में आयोजित वीवीसीपी क्वेस्ट सम्मान समारोह

पूर्णिया. 22 मार्च को वीवीआईटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में वीवीसीपी क्वेस्ट का भव्य सम्मान समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे एक यादगार बना दिया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध करियर काउंसलर विकास कुमार उपस्थित रहे. उनके साथ मंच पर वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर एवं वीवीजीआई के सचिव राजेश मिश्रा भी मौजूद थे. इस अवसर पर आगामी सत्र हेतु कक्षा 9 एवं 10 की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सुप्रिया मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति भी रही. कार्यक्रम में मीडिया के बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया. समारोह के दौरान वीवीसीपी क्वेस्ट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि विकास कुमार ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने अपने वक्तव्य में संस्थान की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी तथा छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया. वहीं, सचिव राजेश मिश्रा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में अभिभावकों एवं छात्रों की भागीदारी अत्यंत उत्साहजनक रही, जिससे आयोजन में विशेष ऊर्जा और सकारात्मक माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर आगामी शैक्षणिक सत्र की जानकारी देते हुए बताया गया कि कक्षा 9 एवं 10 के नए बैच का शुभारंभ 25 मार्च 2026 से किया जाएगा, जिसकी शुरुआत ओरिएंटेशन सत्र से होगी. वहीं कक्षा 11 के बैच की कक्षाएं 6 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होंगी. समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, अभिभावकों, छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel