[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया लूटने के इरादे से किसान को घेरने पर चार अपराधियों को ग्रामीणों ने दबोचा

लूटने के इरादे से किसान को घेरने पर चार अपराधियों को ग्रामीणों ने दबोचा

0
लूटने के इरादे से किसान को घेरने पर चार अपराधियों को ग्रामीणों ने दबोचा

प्रतिनिधि, बीकोठी. रघुवंशनगर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर भित्ता में लूटपाट के इरादे से ट्रैक्टर से जा रहे किसान को घेरने पर ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो देसी कट्टा के साथ चार अपराधी को पकड़ लिया. पकड़े गये अपराधियों की पहचान मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थानाक्षेत्र के रही तिरासी निवासी शिवम कुमार, बिहारीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी एक किशोर, बिहारीगंज थानाक्षेत्र के परमानंदपुर निवासी राहुल कुमार व रघुवंशनगर थानाक्षेत्र के भतसारा निवासी संतोष कुमार के रूप में की गयी. जानकारी देते रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि पकड़ कर पुलिस को सौंपे चारों अपराधी के विरुद्ध पीड़ित अखिलेश कुमार मंडल द्वारा दिये आवेदन के आलोक में युक्तिसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. देसी कट्टा के अतिरिक्त अपराधियों के पास से तीन बाइक, तीन कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर भित्ता गांव निवासी अखिलेश कुमार मंडल अपने ट्रैक्टर से मक्का लोड करने अपने खेत पर जा रहे थे. ट्रैक्टर लेकर लक्ष्मीपुर भित्ता बजरंगबली स्थान के पास पहुंचते ही अपराधियों ने घेर लिया. अपराधियों के पास हथियार देख अखिलेश कुमार मंडल डर से चिल्लाने लगा. शोर सुन ग्रामीण दौड़े तो अपराधी भागने लगे, लेकिन ग्रामीण द्वारा खदेड़ कर चारों को पकड़ लिया गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel