[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया फेक सिम बेचकर साइबर फ्रॉड करवाने वाले दो पीओएस एजेंट को किया गिरफ्तार

फेक सिम बेचकर साइबर फ्रॉड करवाने वाले दो पीओएस एजेंट को किया गिरफ्तार

0
फेक सिम बेचकर साइबर फ्रॉड करवाने वाले दो पीओएस एजेंट को किया गिरफ्तार

पूर्णिया. फेक सिम बेचकर साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपी पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल एजेंट) एजेंट को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय न्यायालय में कार्यरत राहुल कुमार द्वारा मोबाइल नं.9006973701 के धारक के विरुद्ध 20,000 रुपये ठग लेने की प्राथमिकी साइबर थाना में दर्ज करवाई गयी थी. इसके बाद साइबर थाना कांड संख्या 95/25 दर्ज करते हुए पुनि राजेश कुमार गुप्ता को अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी गयी. अग्रतर अनुसंधान के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर थाना एवं जिला आसूचना इकाई का एक विशेष टीम का गठन किया गया.साइबर थाना के डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन से ये पता चला कि इस कांड में प्रयोग किये गये मोबाइल नं.9006973701 चन्द्रपाल मुखिया के नाम से है, जो अररिया जिला का रहने वाला है. सूचना के सत्यापन के लिए गठित टीम अररिया पहुंची, तो पता चला कि बनमनखी के रसाढ़ गांव के रहने वाले दो भाई संतोष कुमार एवं रितेश कुमार उनको धोखा में रखकर सिम पोर्ट के नाम पर नया सिम ले लिया है, जिसका प्रयोग इस कांड में हुआ है. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को दोनों भाई संतोष कुमार एवं रितेश कुमार को उनके गांव से गिरफ्तार कर साइबर थाना लाया गया. पूछताछ में इन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है. डीएसपी ने बताया कि इस कांड का अग्रतर अनुसंधान जारी है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं फ्रॉड किये गये रूपये की वापसी की कार्रवाई जल्द ही सुनिश्चित कर ली जायेगी.छापामारी दल के साइबर थाना के पु नि राजेश कुमार गुप्ता, पुनि रविशंकर कुमार,पुअनि मनीष चन्द्र यादव, पुअनि ऋषि यादव,सिपाही आनंद कुमार सिंह के अलावा तकनीकी शाखा की टीम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel